लोगों की राय

बी ए - एम ए >> एम ए सेमेस्टर-1 शिक्षाशास्त्र तृतीय प्रश्नपत्र - उच्चतर शैक्षिक मनोविज्ञान

एम ए सेमेस्टर-1 शिक्षाशास्त्र तृतीय प्रश्नपत्र - उच्चतर शैक्षिक मनोविज्ञान

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2022
पृष्ठ :180
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2687
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

एम ए सेमेस्टर-1 शिक्षाशास्त्र तृतीय प्रश्नपत्र - उच्चतर शैक्षिक मनोविज्ञान

प्रश्न- शैक्षिक सिद्धान्त व शैक्षिक प्रक्रिया के लिये शैक्षिक मनोविज्ञान का क्या महत्त्व है?

उत्तर -

शिक्षा-मनोविज्ञान शैक्षिक सिद्धान्तों के साथ-साथ व्यक्ति के व्यवहार का भी ध्यान करता है। शिक्षा मनोविज्ञान विधायक तथा व्यावहारिक विषय होने के कारण शैक्षिक सिद्धान्त तथा शैक्षिक प्रक्रिया दोनों ही के लिये महत्त्वपूर्ण है-

शिक्षा के सैद्धान्तिक दृष्टि से शिक्षा मनोविज्ञान का महत्त्व

शिक्षा के सैद्धान्तिक दृष्टि से शिक्षा मनोविज्ञान के महत्त्व को निम्न प्रकार से स्पष्ट किया जा सकता है-

1. बाल केन्द्रित शिक्षा के रूप में - शिक्षा की आधुनिक अवधारणा में बदलाव के कारण आज शिक्षा को पाठ्यक्रम या शिक्षक केन्द्रित न मानकर बाल केद्रित माना जाता है और इस अवधारणा को विकसित करने में शिक्षा मनोविज्ञान की विशेष भूमिका है। जॉन एडम्स ने कहा है कि, "अध्यापक को केवल लैटिन ही नहीं जान लेना है बल्कि साथ ही विद्यार्थियों को भी जानना है जिसे वह पढ़ाता है।"

2. पाठ्यचर्या के सम्बन्ध में - प्राचीन काल में पाठ्यचर्या बनाते समय बालक की आवश्यकता रुचि तथा समस्याओं को ध्यान में नहीं रखा जाता था किन्तु आधुनिक युग में पाठ्यचर्या पूर्णत: मनोवैज्ञानिक सिद्धान्तों पर आधारित है। आज पाठ्यचर्या निर्धारण करते समय बालकों के मानसिक विकास, आयु, आवश्यकता रुचि तथा अभिक्षमताओं को ध्यान मं रखा जाता है।

3. शिक्षण प्रणाली के सम्बन्ध - शिक्षण के क्षेत्र में किण्डरगार्टेन, माण्टेसरी एवं प्रोजेक्ट इत्यादि अनेक शिक्षण सिद्धान्तों व विधियों का जन्म शिक्षा मनोविज्ञान के प्रयोगों के द्वारा ही हुआ है। आज गणित तथा इतिहास से अरुचिकर लगने वाले विषयों को बड़े ही रोचक ढंग से पढ़ाया जा रहा है

4. स्मृति तथा अवधान के सम्बन्ध में - शिक्षा मनोविज्ञान के आधुनिक प्रयोगों ने स्मृति तथा अवधान के सम्बन्ध में नवीन दृष्टिकोण विकसित करने में सफलता हासिल की है। आज कक्षा तथा पाठ्यक्रम में बालकों का अवधान आकर्षित करना शिक्षा में केन्द्रीय विषय माना जाता है।

5. समस्यात्मक बालकों के सम्बन्ध में - कक्षा में कुछ समस्यात्मक बालक भी होते हैं। ऐसे बालकों के लिये मानसिक चिकित्सा या उपचार आवश्यक है। मनोविज्ञान बालक को कभी भी समस्यात्मक मानने को तैयार नहीं है। यही कारण है कि शिक्षा मनोविज्ञान बालक के असामाजिक व्यवहार के कारण जानने की चेष्ठा करता है।

शैक्षिक प्रक्रिया की दृष्टि से शिक्षा मनोविज्ञान का महत्त्व

शिक्षण प्रक्रिया में शिक्षक का महत्त्वपूर्ण स्थान होता है इस दृष्टिकोण से शिक्षक के लिये शिक्षा मनोविज्ञान का विशेष महत्त्व है। एलिस क्रो के अनुसार, “शिक्षकों को अपने शिक्षण में उन मनोवैज्ञानिक सिद्धान्तों का प्रयोग करने के लिये तैयार रहना चाहिये जो सफल शिक्षण और प्रभावशाली अधिगम के लिये अनिवार्य है।" शैक्षिक प्रक्रिया में शिक्षा मनोविज्ञान के महत्त्व को निम्न प्रकार से स्पष्ट किया जा सकता है-

1. बालक की आवश्यकता के सम्बन्ध में - बालक की कुछ मौलिक आवश्यकताएँ एवं समस्याएँ होती हैं; जैसे-स्नेह एवं सुरक्षा, जिज्ञासा, दूसरे बालकों से सम्पर्क, भय, सामाजिक प्रतिष्ठा, आत्म अभिव्यक्ति इत्यादि को जानना प्रत्येक शिक्षक के लिये आवश्यक है।

2. सीखने के उद्देश्यों के सम्बन्ध में - शैक्षिक प्रक्रिया में सीखने के उद्देश्यों का विशेष महत्त्व होता है। बिना उद्देश्यों के प्रक्रिया का कोई मतलब नहीं होता है। शिक्षा मनोविज्ञान शैक्षिक उद्देश्यों का निर्धारित करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है। शिक्षा मनोविज्ञान के ज्ञान के बिना शैक्षिक उद्देश्यों का निर्धारण सम्भव नहीं है और जब तक शैक्षिक उद्देश्यों का निर्धारण नहीं होगा तब तक शैक्षिक प्रक्रिया नहीं बढ़ सकती।

3. वैयक्तिक विभिन्नता के सम्बन्ध में - शैक्षिक प्रक्रिया में बालक केन्द्रीय बिन्दु होता है और प्रत्येक बालक दूसरे बालक से किसी-न-किसी रूप में भिन्नता रखता है। इसे वैयक्तिक विभिन्नता का ज्ञान बिना शिक्षा मनोविज्ञान के ज्ञान के हो ही नहीं सकता और जब तक शिक्षक कक्षा के बालकों को वैयक्तिक से परिचित नहीं होगा तब तक शिक्षा की प्रक्रिया सफलतापूर्वक आगे नहीं बढ़ सकती।

4. अधिगम के सम्बन्ध में - शिक्षा मनोविज्ञान, अधिगम की प्रकृति, स्थितियों, परिणामों तथा मूल्यांकन से सम्बन्धित जानकारी प्रदान करने में महत्त्वपूर्ण है। अधिगम के विभिन्न सिद्धान्तों को जानकर विद्यार्थियों की अधिगम आवश्यकताओं को पूरा किया जा सकता है। इस सम्बन्ध में शिक्षा मनोविज्ञान मदद करता है।

5. अभिप्रेरणा के सम्बन्ध में - शैक्षिक प्रक्रिया की सफलता का आधार ही अभिप्रेरणा है बिना अभिप्रेरित किये हम बालक को कुछ भी नहीं सिखा सकते। बालक को अभिप्रेरित करने पर ही उससे सीखने के प्रति रुचि उत्पन्न की जा सकती है। बिना इच्छा को जाग्रत किये बालक को अध्ययन की क्रिया में संलग्न नहीं किया जा सकता। बालकों को सीखने के लिये कैसे तैयार किया जाये उन्हें कैसे अभिप्रेरित किया जाये? इसका ज्ञान शिक्षा मनोविज्ञान के बिना नहीं प्राप्त किया जा सकता।

6. मूल्यांकन के सम्बन्ध में - शिक्षण की सफलता तथा विद्यार्थियों के अधिगम के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिये शिक्षणकर्त्ता को मूल्यांकन की तकनीकी जानकारी प्राप्त करने की आवश्यकता होती है। विद्यार्थियों के सीखने के प्रयासों का परिणाम पता चलने पर शिक्षण प्रक्रिया की सफलता तथा असफलता का सही-सही आंकलन किया जा सकता है तथा उसमें अपेक्षित सुधार किये जा सकते हैं। मूल्यांकन की तकनीकी जानकारी को प्राप्त करने के लिये शिक्षा मनोविज्ञान का ज्ञान अत्यन्त महत्त्वपूर्ण है।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

    अनुक्रम

  1. प्रश्न- शिक्षा मनोविज्ञान का अर्थ बताइये एवं इसकी प्रकृति को संक्षेप में स्पष्ट कीजिये !
  2. प्रश्न- मनोविज्ञान और शिक्षा के सम्बन्ध का विवेचन कीजिये और बताइये कि मनोविज्ञान ने शिक्षा सिद्धान्त और व्यवहार में किस प्रकार की क्रान्ति की है?
  3. प्रश्न- शिक्षा के क्षेत्र में मनोविज्ञान की भूमिका या महत्त्व बताइये।
  4. प्रश्न- 'शिक्षा मनोविज्ञान का आलोचनात्मक मूल्यांकन कीजिये। शिक्षक प्रशिक्षण में इसकी सम्बद्धता क्या है?
  5. प्रश्न- शिक्षा मनोविज्ञान की विकासात्मक विधि को समझाइये तथा इस विधि की विशेषताओं एवं सीमाओं का उल्लेख कीजिये।
  6. प्रश्न- शिक्षा मनोविज्ञान के प्रमुख उद्देश्यों का उल्लेख कीजिये।
  7. प्रश्न- शैक्षिक सिद्धान्त व शैक्षिक प्रक्रिया के लिये शैक्षिक मनोविज्ञान का क्या महत्त्व है?
  8. प्रश्न- मनोविज्ञान की विभिन्न परिभाषाओं को स्पष्ट कीजिये।
  9. प्रश्न- व्यवहारवाद की प्रमुख विशेषताएँ बताइए और आधुनिक भारतीय शिक्षा के क्षेत्र में व्यवहारवाद सम्प्रदाय का क्या योगदान है?
  10. प्रश्न- व्यवहारवाद तथा शिक्षा के सम्बन्ध का उल्लेख कीजिए।
  11. प्रश्न- गैस्टाल्ट मनोविज्ञान का शैक्षिक महत्व बताते गेस्टाल्टवाद का वर्णन कीजिए।
  12. प्रश्न- प्रकार्यवाद क्या है? उल्लेख कीजिए। प्रकार्यवाद का सिद्धान्त बताइए।
  13. प्रश्न- अवयवीवाद (गेस्टाल्टवाद) की मुख्य विशेषतायें बताइये।
  14. प्रश्न- फ्रायड के मनोविश्लेषणवाद को समझाइये।
  15. प्रश्न- शिक्षा मनोविज्ञान शिक्षा की कुछ महत्त्वपूर्ण समस्याओं का समाधान करता है कैसे?
  16. प्रश्न- मनोविज्ञान में व्यवहारवाद की आवश्यकता का विश्लेषण कीजिए।
  17. प्रश्न- व्यवहारवाद क्या है? इसका शैक्षिक महत्व बताइये।
  18. प्रश्न- मनोविज्ञान के सम्प्रदाय का अर्थ तथा प्रकार का वर्णन कीजिए।
  19. प्रश्न- संरचनावाद का शिक्षा में क्या योगदान है?
  20. प्रश्न- अधिगम के अर्थ एवं प्रकृति की विवेचना कीजिए। अधिगम एवं परिपक्वता के अन्तर को स्पष्ट कीजिए।
  21. प्रश्न- अधिगम की परिभाषा बताइए।
  22. प्रश्न- अधिगम की प्रकृति समझाइये।
  23. प्रश्न- परिपक्वता और सीखने में क्या अन्तर है?
  24. प्रश्न- अधिगम को प्रभावित करने वाले कारक कौन-कौन-से हैं? उन्हें स्पष्ट कीजिए।
  25. प्रश्न- अधिगम को प्रभावित करने वाले अध्यापक से सम्बन्धित कारक कौन-से हैं?
  26. प्रश्न- विषय से सम्बन्धित अधिगम को प्रभावित करने वाले कारकों का वर्णन कीजिए।
  27. प्रश्न- अधिगम के वातावरण सम्बन्धी कारकों का वर्णन कीजिए।
  28. प्रश्न- 'अनुबन्धन' से क्या अभिप्राय है? पावलॉव और स्किनर के सीखने के सिद्धान्त का वर्णन कीजिए।
  29. प्रश्न- अनुकूलित-अनुक्रिया को नियंत्रित करने वाले कारक कौन-कौन से हैं?
  30. प्रश्न- अनुकूलित-अनुक्रिया को प्रभावित करने वाले कारक कौन-से हैं?
  31. प्रश्न- प्रानुकूलित अनुक्रिया से आप क्या समझते हैं? इस सिद्धान्त का शिक्षा में प्रयोग बताइये।
  32. प्रश्न- अनुकूलित-अनुक्रिया सिद्धान्त का मूल्यांकन कीजिए।
  33. प्रश्न- स्किनर द्वारा सीखने के सिद्धान्त की आलोचनात्मक व्याख्या कीजिए।
  34. प्रश्न- थार्नडाइक द्वारा प्रतिपादित अधिगम के विभिन्न नियमों का उल्लेख कीजिए।
  35. प्रश्न- थार्नडाइक के उद्दीपन-अनुक्रिया सिद्धान्त का वर्णन कीजिए।
  36. प्रश्न- गेस्टाल्ट का समग्राकृति अथवा अन्तर्दृष्टि का सिद्धान्त क्या है?
  37. प्रश्न- स्किनर के सक्रिय अनुकूलित अनुक्रिया सिद्धान्त के शिक्षा में प्रयोग को समझाइये |
  38. प्रश्न- थार्नडाइक के सम्बन्धवाद अथवा प्रयास व त्रुटि के सिद्धान्त के द्वारा अधिगम को समझाइये |
  39. प्रश्न- अधिगम स्थानान्तरण क्या है? अधिगम स्थानान्तरण के प्रकार बताइये।
  40. प्रश्न- अधिगम स्थानान्तरण के प्रकार बताइए।
  41. प्रश्न- अधिगम स्थानान्तरण की दशाओं पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
  42. प्रश्न- अधिगमान्तरण के विभिन्न सिद्धान्तों का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।
  43. प्रश्न- विभिन्न परिभाषाओं के आधार पर अभिप्रेरणा का अर्थ स्पष्ट करते हुए अभिप्रेरणा के प्रकारों का वर्णन कीजिए।
  44. प्रश्न- अभिप्रेरणा के प्रकारों का वर्णन कीजिए।
  45. प्रश्न- अभिप्रेरणा को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक कौन-से हैं? उल्लेख कीजिये।
  46. प्रश्न- 'प्रेरणा' के सम्प्रत्यय का वर्णन कीजिए। छात्रों को अभिप्रेरित करने के लिए आप किन तकनीकों या विधियों का प्रयोग करेंगे?
  47. प्रश्न- अभिप्रेरणा क्या है? अभिप्रेरणा एवं व्यक्तित्व किस प्रकार सम्बन्धित हैं?
  48. प्रश्न- अभिप्रेरणा का क्या महत्त्व है? अभिप्रेरणा के विभिन्न सिद्धान्तों का वर्णन कीजिये।
  49. प्रश्न- अभिप्रेरणा के विभिन्न सिद्धान्तों का उल्लेख कीजिए।
  50. प्रश्न- अभिप्रेरणा का मूल प्रवृत्ति सिद्धान्त की व्याख्या कीजिए।
  51. प्रश्न- अभिप्रेरणा का मूल मनोविश्लेषणात्मक सिद्धान्त की व्याख्या कीजिए।
  52. प्रश्न- अभिप्रेरणा का उद्दीपन-अनुक्रिया सिद्धान्त को समझाइये |
  53. प्रश्न- शैक्षिक दृष्टि से अभिप्रेरणा का क्या महत्त्व है?
  54. प्रश्न- विभिन्न परिभाषाओं के आधार पर बुद्धि का अर्थ स्पष्ट करते हुये बुद्धि की प्रकृति या स्वरूप तथा उसकी विशेषताओं का उल्लेख कीजिये।
  55. प्रश्न- बुद्धि की प्रकृति एवं स्वरूप का वर्णन कीजिए।
  56. प्रश्न- बुद्धि की विशेषताओं को समझाइये |
  57. प्रश्न- बुद्धि परीक्षा के विभिन्न प्रकार कौन-से हैं? वैयक्तिक व सामूहिक बुद्धि परीक्षा की तुलना कीजिये।
  58. प्रश्न- सामूहिक बुद्धि परीक्षण से आप क्या समझते हैं?
  59. प्रश्न- शाब्दिक व अशाब्दिक तथा उपलब्धि परीक्षण को स्पष्ट कीजिये।
  60. प्रश्न- वाचिक अथवा अवाचिक वैयक्तिक बुद्धि परीक्षण से क्या अभिप्राय है? उल्लेख कीजिये।
  61. प्रश्न- स्टैनफोर्ड बिने मानदण्ड क्या है?
  62. प्रश्न- बर्ट द्वारा संशोधित बुद्धि परीक्षण को बताइये।
  63. प्रश्न- अवाचिक वैयक्तिक बुद्धि परीक्षण के प्रकार बताइये।
  64. प्रश्न- वाचिक सामूहिक बुद्धि परीक्षण कौन से हैं?
  65. प्रश्न- अवाचिक सामूहिक बुद्धि परीक्षणों का वर्णन कीजिये।
  66. प्रश्न- बुद्धि परीक्षण के विभिन्न उपयोगों पर संक्षिप्त प्रकाश डालिये।
  67. प्रश्न- आई. क्यू. (I.Q.) से क्या तात्पर्य है? यह कैसे नापा जाता है? क्या आई. क्यू. स्थायी होता है? बुद्धि कहाँ तक पितृगत होती है? अपने उत्तर के समर्थन में प्रयोगात्मक प्रमाणों का उल्लेख कीजिये।
  68. प्रश्न- क्या आई. क्यू. (बुद्धिलब्धि) स्थायी होती है?
  69. प्रश्न- बुद्धि कहाँ तक पितृगत (वंशानुगत) होती है?
  70. प्रश्न- बुद्धि के स्वरूप व प्रकारों का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।
  71. प्रश्न- बुद्धि के विभिन्न सिद्धान्तों का उल्लेख कीजिए।
  72. प्रश्न- बुद्धि-लब्धि क्या है?
  73. प्रश्न- बुद्धि की पहचान किन तथ्यों के माध्यम से की जा सकती है? व्याख्या कीजिए।
  74. प्रश्न- व्यक्तिगत भिन्नता से आप क्या समझते हैं? इसके कारणों एवं प्रकारों का संक्षिप्त परिचय दीजिए।
  75. प्रश्न- व्यक्तिगत भिन्नता होने के क्या-क्या कारण हैं?
  76. प्रश्न- व्यक्तिगत भिन्नता कितने प्रकार की होती है? प्रत्येक का वर्णन कीजिए।
  77. प्रश्न- व्यक्तिगत भिन्नता मापने की विधियाँ बताइये।
  78. प्रश्न- व्यक्तिगत भिन्नता और शिक्षा में क्या सम्बन्ध है?
  79. प्रश्न- व्यक्तिगत विभिन्नता का शिक्षा में क्या महत्व है?
  80. प्रश्न- वैयक्तिक विभिन्नता से आप क्या समझते है? शिक्षा में इसके महत्व का वर्णन कीजिए।
  81. प्रश्न- वैयक्तिक विभिन्नताओं के मापन पर संक्षिप्त प्रकाश डालिए।
  82. प्रश्न- वैयक्तिक विभिन्नता का मापन व्यक्तित्व परीक्षा द्वारा कैसे किया जाता है?
  83. प्रश्न- परीक्षण के बाद व्यक्तिगत विभिन्नता का मापन बताइए।
  84. प्रश्न- उपलब्धि परीक्षण से व्यक्तिगत विभिन्नता का मापन बताइये।
  85. प्रश्न- वैयक्तिक भिन्नता पर आधारित शिक्षण प्रविधियों का उल्लेख कीजिए।
  86. प्रश्न- डेक्रोली शिक्षण योजना को स्पष्ट कीजिए।
  87. प्रश्न- कॉन्ट्रेक्ट शिक्षण योजना तथा प्रोजेक्ट शिक्षण योजना का वर्णन कीजिए।
  88. प्रश्न- डाल्टन योजना को स्पष्ट कीजिए।
  89. प्रश्न- अभिक्रमित अनुदेशन से आप क्या समझते हैं? स्पष्ट कीजिए।
  90. प्रश्न- निष्पत्ति लब्धि की व्याख्या कीजिए।
  91. प्रश्न- शिक्षा-लब्धि पर टिप्पणी लिखिए।
  92. प्रश्न- निष्पत्ति परीक्षण की शैक्षिक उपयोगिता का वर्णन कीजिए।
  93. प्रश्न- व्यक्तित्व के प्रमुख प्रकारों का उल्लेख कीजिये।
  94. प्रश्न- थार्नडाइक ने व्यक्तित्व को कितने भागों में विभाजित किया है?
  95. प्रश्न- स्प्रैगर के अनुसार व्यक्तित्व के प्रकार बताइए।
  96. प्रश्न- युंग द्वारा बताए गए व्यक्तित्व के प्रकारों का वर्णन कीजिए।
  97. प्रश्न- व्यक्तित्व क्या है? व्यक्तित्व का निर्धारण करने वाले जैविक एवं वातावरणजन्य कारकों का विवेचन कीजिये।
  98. प्रश्न- व्यक्तित्व के प्रमुख गुणों (विशेषताओं) या शीलगुण सिद्धान्त का विस्तार का उल्लेख कीजिए।
  99. प्रश्न- व्यक्तित्व के निर्धारण में वंशानुक्रम तथा पर्यावरण की भूमिका बताइए।
  100. प्रश्न- व्यक्तित्व निर्धारण में विद्यालय कैसे प्रभाव डालता है?
  101. प्रश्न- व्यक्तित्व की संरचना से सम्बन्धित विभिन्न सिद्धान्तों का वर्णन कीजिये।
  102. प्रश्न- फ्रायड के सिद्धान्त के प्रमुख तत्व बताइये।
  103. प्रश्न- फ्रायड द्वारा बताई गई रक्षा युक्तियों को समझाइये।
  104. प्रश्न- व्यक्तित्व की संरचना से सम्बन्धित युंग के सिद्धान्त को बताइये।
  105. प्रश्न- युंग के अनुसार व्यक्तित्त्व का वर्गीकरण कीजिये।
  106. प्रश्न- व्यक्तित्व क्या है? व्यक्तित्व मापन के प्रकारों का वर्णन कीजिए।
  107. प्रश्न- व्यक्ति की किशोरावस्था या प्रौढ़ावस्था में उसके मानसिक स्वास्थ्य को किस प्रकार संरक्षित किया जा सकता है?
  108. प्रश्न- प्रौढ़ावस्था में मानसिक स्वास्थ्य को किस प्रकार से संरक्षित किया जायेगा?
  109. प्रश्न- कौन-कौन से कारक मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करते हैं और शिक्षक के मानसिक स्वास्थ्य को अच्छा नामे रखने के उपाय बताइए।
  110. प्रश्न- शिक्षक के मानसिक स्वास्थ्य को अच्छा बनाए रखने के उपाय बताइये।
  111. प्रश्न- मानसिक द्वन्द्व से आप क्या समझते हैं? इसके क्या कारण हैं?
  112. प्रश्न- मानसिक द्वन्द्व के स्रोत बताइए।
  113. प्रश्न- समायोजन से क्या आशय है? विद्यालयी बालकों में कुसमायोजन के कारण बताइये।
  114. प्रश्न- समायोजन की विशेषताएँ बताइये।
  115. प्रश्न- विद्यालयी बालकों में कुसमायोजन के लिए कौन-कौन से कारण उत्तरदायी हैं? उनका वर्णन कीजिए।
  116. प्रश्न- बचाव (समायोजन) क्या है? प्रमुख बचाव (समायोजन) यंत्रीकरणों को उदाहरण सहित प्रस्तुत कीजिए।
  117. प्रश्न- 'संघर्ष' को परिभाषित कीजिए।
  118. प्रश्न- भग्नाशा (कुंठा) को परिभाषित कीजिए। भग्नाशा के प्रमुख कारणों की चर्चा कीजिए।
  119. प्रश्न- दुश्चिंता पर टिप्पणी लिखिए।
  120. प्रश्न- समायोजन स्थापित करने की विभिन्न तकनीकों की व्याख्या कीजिए।
  121. प्रश्न- तनाव प्रबन्धन क्या है?
  122. प्रश्न- समायोजन विधि को संक्षेप में समझाइये।

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book